पंजाब
भारत भूषण आशू खिलाफ कार्रवाई के बाद कांग्रेसी वर्करों ने खोला मोर्चा, घेरा विजिलेंस दफ्तर
Shantanu Roy
22 Aug 2022 3:19 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। भारत भूषण की गिरफ्तार करने के बाद सियासत गरमाती हुई नजर आ रही है। आज विजिलेंस टीम द्वारा सैलून से भारत भूषण को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग वहां पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार विजिलेंस दफ्तर के बाहर कांग्रेसी वर्करों द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है। इस दौरान वर्करों द्वारा अपने कपड़े तक फाड़ते हुए मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
इस दौरान एक महिला वर्कर ने कहा कि जब भारष भूषण बाहर नहीं आते वह पानी का एक घूंट तक नहीं पीएगी। वर्करों द्वारा विरोध करते हुए भारत भूषण आशू को रिहा करने की बात कही जा रही है। इस दौरान वर्करों का कहना है कि वह सैलून पर कटिंग करवाने गए थे तो इस दौरान विलिजेंस की टीम वहीं पहुंच गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया।
Next Story