पंजाब

शादी के 4 दिन बाद ही नाबालिगा का कारनामा देख दंग रहा पति, कुछ दिनों बाद इस हालत में मिली

Shantanu Roy
26 Aug 2022 4:17 PM GMT
शादी के 4 दिन बाद ही नाबालिगा का कारनामा देख दंग रहा पति, कुछ दिनों बाद इस हालत में मिली
x
बड़ी खबर
गुरदासपुर। एक विवाहित नाबालिगा को प्यार के जाल में फंसा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामले सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। राजपुर सिटी की सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने जानकारी देते बताया कि पुराना शाला पुलिस स्टेशन अधीन आते एक गावं की रहने वाली नाबालिग लड़की का विवाह गुरप्रीत सिंह पुत्र लक्खा सिंह निवासी गांव लालपुरा जिला आनंदपुर साहिब से कर दिया गया। लड़की की उम्र करीब 16 साल बताई जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उसकी मर्जी के खिलाफ उसका विवाह किया गया था।
विवाह से पहले नाबालिग लड़की सन्नी मसीह पुत्र गुलजार मसीह निवासी गांव कलीचपुर को जानती थी। विवाह के 4 दिनों बाद ही वह चोरी सन्नी के साथ ससुराल से भाग गई। पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार सन्नी उसे राजपुरा के एक किराए के मकान में ले गया। सन्नी ने उससे विवाह करने का वादा झांसा देकर वहां उसकी मर्जी के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
Next Story