पंजाब

सिद्धू पर एडवोकेट जनरल का हमला, लगाया ये आरोप

jantaserishta.com
6 Nov 2021 3:10 PM IST
सिद्धू पर एडवोकेट जनरल का हमला, लगाया ये आरोप
x
फाइल फोटो 

नई दिल्ली: नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं। अभी तक उन्हें पार्टी के अंदर ही तमाम तरह के गतिरोधों का सामना करना पड़ा रहा था। वहीं अब प्रशासनिक मशीनरी से जुड़े लोग भी उनके ऊपर आरोप लगाने लगे हैं। पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल (एजी) एपीएस देओल ने सिद्धू पर सरकार कामकाज में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। एपीएस देओल ने एक नवंबर को इस्तीफा दे दिया था।

एपीएस देओल ने सिद्धू पर हमला बोलते हुए कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू सरकारी कामकाज के साथ-साथ एजी ऑफिस के काम में भी बाधा पहुंचा रहे हैं। एजी ने आगे कहा कि सिद्धू राजनीतिक लाभ के लिए लोगों के बीच गलतफहमी फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पर ड्रग्स केस और अन्य मामलों में बार-बार बयानबाजी का नकारात्मक असर हो रहा है।
सिर्फ इतना ही नहीं, एपीएस देओल ने यह भी कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में निजी स्वार्थ के लिए वह कांग्रेस पार्टी के कामकाज को दांव पर लगा रहे हैं। साथ ही एडवोकेट जनरल ऑफ पंजाब के संवैधानिक कार्यालय का भी राजनीतिकरण कर रहे हैं।
गौरतलब है कि जैसे-जैसे पंजाब में चुनाव करीब आ रहा है, कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। परेशानी की बात यह भी है कि इन सभी परेशानियों की जड़ में हर बार सिद्धू का ही नाम आ रहा है। चाहे कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने की बात हो या फिर नए सीएम चन्नी के साथ मतभेद का मामला। पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष होने के बावजूद सिद्धू कांग्रेस के लिए मुसीबत ही बढ़ा रहे हैं। गौरतलब है कि सितंबर में सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा तक दे डाला था। हालांकि बाद में उन्होंने इस्तीफा वापस भी ले लिया।





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story