पंजाब

15-18 वर्ष के किशोरों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

Admin2
6 May 2022 1:40 PM IST
15-18 वर्ष के किशोरों को लगेगी कोरोना वैक्सीन
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 6 मई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा।
Next Story