पंजाब

Ludhiana वेस्ट उपचुनाव से पहले प्रशासनिक हलचल, विजिलेंस SSP सस्पेंड

Harrison
7 Jun 2025 12:18 AM IST
Ludhiana वेस्ट उपचुनाव से पहले प्रशासनिक हलचल, विजिलेंस SSP सस्पेंड
x
Ludhiana लुधियाना: लुधियाना उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु को नोटिस जारी करने पर विजिलेंस एसएसपी निलंबित हो गए। आप ने आरोप लगाया कि आशु ने सहानुभूति पाने के लिए खुद ही नोटिस जारी करवाया क्योंकि नोटिस जारी करने वाला एसएसपी उनका करीबी है। कांग्रेस ने इसे तानाशाह रवैया बताया और कहा कि आप सरकार डरी हुई है।
लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी भारत भूषण आशु को नोटिस जारी करने वाले विजिलेंस के एसएसपी जगप्रीत सिंह को गृह विभाग ने निलंबित कर दिया है।
पंजाब सरकार ने यह कार्रवाई एसएसपी द्वारा नोटिस जारी करने के 24 घंटे के भीतर की। सरकार को यह डर है कि चुनाव में इस प्रकार के नोटिस जारी करने से आशु को सहानुभूति मिल सकती है क्योंकि आशु ने अपने चुनाव अभियान में विजिलेंस के हाथों प्रताड़ित किए जाने को प्रमुख हथियार बनाया हुआ है।
विजिलेंस ने लुधियाना में न्यू हायर सेकेंडरी स्कूल में फर्जी कमेटी गठित करके स्कूल पर कब्जा करने और फिर स्कूल की जमीन बेचने व किराए पर देने के मामले में वीरवार को आशु को नोटिस जारी किया था। विजिलेंस का नोटिस राजनीतिक मुद्दा बन गया। मामला तूल पकड़ते देख गृह विभाग ने विजिलेंस के एसएसपी को निलंबित कर दिया।
Next Story