पंजाब

अमृतसर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, BSF हीरो मैराथन में हुए शामिल

Shantanu Roy
29 Oct 2022 4:02 PM GMT
अमृतसर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, BSF हीरो मैराथन में हुए शामिल
x
बड़ी खबर
अमृतसर। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी गत दिन से अमृतसर में हैं। आज वह बी.एस.एफ. हीरो मैराथन 2022 में पहुंचे। जानकारी के अनुसार यह दौड़ 42 किलोमीटर की होगी जिसकी शुरूआत आज सुबह गोल्डन गेट से हुई और जो अमृतसर बाईपास, खासा से होते हुए अटारी बार्डर पर जाकर खत्म होगी। इस दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी दौड़ में जीतने वाले को एक लाख रुपए का ईनाम देंगे। दूसरे स्थान पर आने वाले 50 हजार व तीससे स्थान पर आने वाले को 30 ईनाम मिलेंगे।
यह भी बताया जा रहा है कि इस दौड़ में 21 किलोमीटर तक दौड़ने वाले को 50 हजार रुपए व दूसरे स्थान पर आने वाले पर 30 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले को 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही 10 कि.मी. तक वाले विजेता को 25 हजार, दूसरे को 15 व तीसरे को 10 हजार रुपए ईनाम मिलेगा। बता दें अभिनेता सुनील शेट्टी गत दिन अपनी पत्नी माना शेटी सहित अमृतसर पहुंचे थे। इस दौरान वह शाम को श्री दरबार साहिब में भी नतमस्तक हुए थे।
Next Story