पंजाब

नगर निगम का Action: महानगर में चाइल्ड केयर सेंटर सहित 10 दुकानों को नोटिस जारी

Shantanu Roy
2 Nov 2022 5:46 PM GMT
नगर निगम का Action: महानगर में चाइल्ड केयर सेंटर सहित 10 दुकानों को नोटिस जारी
x
बड़ी खबर
जालंधर। नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार सक्रिय हैं। इसी के चलते महानगर बन रही अवैध इमारतों पर नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच की टीम सख्ती से कार्रवाई करती नजर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार निगम की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए डॉ. अतुल महाजन चाइल्ड केयर सेंटर सहित 10 दुकानों को नोटिस जारी किया है। बता दें डॉ. अतुल महाजन चाइल्ड केयर सेंटर अशोक नगर स्थित शहनाई पैलेस के पास है स्थित है। सेंटर को अवैध निर्माण के चलते यह नोटिस जारी हुआ है। यह भी जानकारी मिली है कि निगम की टीम ने गुजराल नगर के सामने कामर्शियल कांप्लैक्स को भी नोटिस भेजा है। जहां फैक्टरी की जगह 2 मंजिला इमारत पर 10 दुकानों का एक कांप्लैक्स बना दिया गया। इस पर भी निगम टीम ने कार्रवाई के लिए आज नोटिस भेज दिया है।
Next Story