पंजाब

CIA स्टाफ-1 की कार्रवाई, भारी मात्रा में हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
29 Aug 2022 1:43 PM GMT
CIA स्टाफ-1 की कार्रवाई, भारी मात्रा में हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
जालंधर। जालंधर पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ नंबर-1 को उस समय बड़ी सफलता मिली जब चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने हेरोइन अपनी कमर में बंधे एक पैकेट में रखी हुई थी। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि रोज की तरह सी.आई.ए. स्टाफ-1 अपने इंचार्ज अशोक कुमार के साथ चेकिंग पर थी। टीम द्वारा दोआबा चौक की ओर विकासपुरी के पास नाकाबंदी की गई थी। नाकेबंदी के दौरान स्टाफ सदस्यों ने एक व्यक्ति को पैदल आते हुए देखा।
नाका देख कर वह व्यक्ति अपने कपड़े सीधे करने लगा और भागने की कोशिश की। सी.आई.ए. स्टाफ को जब शक हुआ तो व्यक्ति पीछा कर उसे काबू किया गया। तलाशी के दौरान उस व्यक्ति से एक किलो हेरोइन बरामद की गई। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम गगनदीप सिंह उर्फ ​​गगन पुत्र राज निवासी फरीदकोट बताया। इससे पहले उक्त व्यक्ति के खिलाफ होशियारपुर में भी अवैध हथियार सहित हेरोइन का मामला दर्ज है। वहीं एक किलो हेरोइन बरामद होने के बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल किया जाएगा।
Next Story