पंजाब

हेरोइन सहित आरोपी गिरफ़्तार

Admin4
24 Aug 2023 5:41 PM IST
हेरोइन सहित आरोपी गिरफ़्तार
x
जालंधर। थाना मेहतपुर की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 255 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शिदर उर्फ पप्पू निवासी टिडीवाला थाना सदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई जसपाल सिंह ने रौली रोड मेहतपुर से आरोपित शिदर उर्फ पप्पू को ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच के दौरान आरोपी की निशानदेही पर गांव बूटे की छन्ना से 45 हज़ार रुपए बरामद हुए है और जांच दौरान ये भी सामने आया कि आरोपित के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।
Next Story