
x
Punjab पंजाब : बस और स्कूटी की टक्कर में एक दंपती गंभीर रूप में घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी चकनाचूर हो गई। वहीं, बस चालक घटना को देख मौके से फरार हो गया।
घटना पठानकोट की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने घायलों को तुरंत अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया। दंपती की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जांच कर रहे थाना डिवीजन 1 के एएसआई पवन कुमार ने बताया कि भूपिंदर सिंह निवासी अमर कॉलोनी दीनानगर जो सेना में जवान है और अपनी पत्नी हरजीत कौर के साथ काठ वाले पुल निकट आर्मी कैंटीन से सामान लेकर घर जा रहा था और जैसे ही वे पठानकोट के भरोली कलां पहुंचा तो पठानकोट से नरोट जैमल सिंह पर जाने वाली प्राइवेट कंपनी के बस चालक की उनके साथ टक्कर हो गई।
इसके चलते उक्त स्कूटी सवार दंपती गंभीर रूप में घायल हो गया। बस नंबर पीबी03एजे4081 के चालक की पुलिस तलाश कर रही है। घायल भूपिंदर सिंह को मिलिट्री अस्पताल पठानकोट और उसकी पत्नी को प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। दूसरी तरफ घायलों के पारिवारिक सदस्यों को भी पुलिस ने सूचित कर दिया है और उनके बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई अमल में लाएगी। हालांकि स्थानीय लोगों के मुताबिक बस चालक की लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस ने बस और स्कूटी को कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।
Tagsबसटक्करस्कूटीसेनाजवानपत्नीघायलbuscollisionscootyarmysoldierwifeinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





