पंजाब

करीब 25 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया

Sonam
2 Aug 2023 6:20 AM GMT
करीब 25 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया
x

पंजाब के मोगा में मेहना के पास एक स्कूल की दो बसों की ट्रैक से टक्कर हो गई। हादसे में करीब 25 बच्चे घायल हुए हैं। सभी को मोगा के सरकारी अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक सुबह आठ बजे के करीब जब स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी तभी मोगा के गांव मेहना के पास मोगा-लुधियाना रोड पर एक सीमेंट से भरे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और उसने स्कूल बस को टक्कर मार दी। पीछे से दूसरी बस भी जा भिड़ी। दोनो बसों में लगभग 60 बच्चे थे। इनमें करीब 25 बच्चों को चोट आई है। घायल बच्चों को मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

Sonam

Sonam

    Next Story