पंजाब

Abohar: भारी बारिश से कमरे की छत गिरी, एक की मौत

Sanjna Verma
21 Jun 2024 3:39 PM IST
Abohar: भारी बारिश से कमरे की छत गिरी, एक की मौत
x
Aboharअबोहर: अबोहर के किल्लियांवाली रोड पर बारिश के कारण एक कमरे की छत गिरने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि घर में बारिश का पानी घुस गया था, जिसे परिवार के लोग निकाल रहे थे, तभी अचानक कमरे की छत गिर जाती है। जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया। इसी बीच स्थानीय लोगों ने तुरंत मलबे में दबे परिवार को बाहर निकाला और घायल हालत में Abohar के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां परिवार के मुखिया की मौत हो गई।
फिलहाल इलाके के लोगों ने प्रशासन और GOVERMENT से गरीब परिवार को आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही अच्छी नहीं थी, वहीं इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, इसलिए सरकार को परिवार की मदद करनी चाहिए।
Next Story