पंजाब
AAP के दावे हुए खोखले, पंजाब में सबसे ज्यादा पराली जलाने की घटनाएं दर्ज
Shantanu Roy
3 Oct 2022 3:01 PM GMT

x
बड़ी खबर
पंजाब। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा इस बार पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और लंबे दावों के बावजूद, राज्य में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ नजर आ रहे हैं। जाहिर है पंजाब शुरुआत में पहले, उत्तर प्रदेश दूसरे और हरियाणा तीसरे नंबर पर है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने के 193 मामले सामने आए और पंजाब में सबसे ज्यादा 136 पराली जलाने के मामले हैं, जबकि कृषि विभाग ने सबसिडी वाली मशीनों की पेशकश की थी और इस धान के मौसम से पहले कृषि विभाग की छुट्टी रद्द कर दी थी।
आपको बदा दें इन 3 दिनों में पराली जलाने का डाटा
30 सितंबर में पंजाब - 8, उत्तर प्रदेश - 10, हरियाणा - कोई नहीं
1 अक्टूबर में पंजाब- 45, उत्तर प्रदेश - 3, हरियाणा- 1
2 अक्टूबर में पंजाब- 83, उत्तर प्रदेश- 36, हरियाणा- 7
Next Story