पंजाब
'आप' विधायक की मेहनत लाई रंग : सिविल अस्पताल में पूरी होगी माहिर डॉक्टरों की कमी
Shantanu Roy
20 Sep 2022 3:58 PM GMT

x
बड़ी खबर
लुधियाना। एक तरफ जहां महानगर के आम आदमी क्लीनिकों की कार्यप्रणाली पंजाब में पहले नंबर पर आंकी गई है। वहीं, सरकार द्वारा सिविल अस्पताल में माहिर डॉक्टरों की कमी पूरी होने जा रही है जिसे लेकर हलका सैंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी द्वारा लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पहले ही दिन से लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं देने पर फोकस किया जा रहा है।
इस दौरान उनके द्वारा सिविल अस्पताल में लगातार विजिट की गई तो स्टाफ व संसाधनों की कमी सामने आई जिसे पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान व स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा को रिपोर्ट दी गई है। इसका नतीजा यह हुआ कि नैशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मैडीकल साइंस द्वारा पंजाब को जो 13 सीटें दी गई हैं, उनमें से 8 लुधियाना के सिविल अस्पताल को मिली हैं। इनमें 4 बच्चों व चैस्ट रोग के माहिर हैं जो डॉक्टर स्टडी के साथ मरीजों का चैकअप भी करेंगे। इससे जरूरतमंद लोगों को प्राइवेट अस्पतालों के महंगे इलाज के चक्कर में परेशान नहीं होना पडेगा। इसके अलावा आने वाले दिनों के दौरान सिविल अस्पताल में और डॉक्टरों व स्टाफ की नियुक्ति होगी।
Next Story