पंजाब
AAP MLA का बड़ा दावा, 'ऑपरेशन लॉट्स' के जरिए भाजपा ने दिया 100 करोड़ का ऑफर
Shantanu Roy
28 Sep 2022 12:57 PM GMT

x
बड़ी खबर
पंजाब। पंजाब विधानसभा सत्र की पहले दिन की कार्यवाही खत्म होने के बाद 'आप' पार्टी के एम.एल.ए. हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भाजपा के खिलाफ बड़ा बयान दिया। उन्होंने एक निजी टी.वी. चैनल से बात करते भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि भाजपा के 'ऑपरेशन लॉट्स' के चलते उन्हें दिल्ली से एक फोन आया। उन्होंने दावा किया कि फोन द्वारा उन्हें 100 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव रखा गया था।
लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और कहा कि वे अपनी पार्टी के प्रति वफादार हैं। गौरतलब है कि इस समय विधायक पठानमाजरा अपनी दूसरी पत्नी के साथ विवादों में चल रहे हैं। अब ऑपरेशन लॉट्स के जरिए उन्हें 100 करोड़ रुपए देने का ऑफर देने का मामला सामने आया है लेकिन उन्होंने इसे लेने से साफ इंकार कर दिया। इस बात से पंजाब की राजनीति में क्या खलबली मचेगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Next Story