पंजाब

AAP विधायक और डॉ. बी.एस. में चल रहे विवाद को लेकर बड़ी खबर

Shantanu Roy
27 Aug 2022 5:15 PM GMT
AAP विधायक और डॉ. बी.एस. में चल रहे विवाद को लेकर बड़ी खबर
x
बड़ी खबर
जालंधर। पश्चिमी हलके से विधायक शीतल अंगुराल और जौहल अस्पताल के डॉ. बलजीत सिंह जौहल के बीच चल रहे विवाद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिली है कि दोनों बीच चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है और राजीनामा हो गया। यह विवाद नकोदर रोड़ स्थित एक मिठाई की दुकानदार द्वारा खत्म करवाया गया। दुकानदार ने शीतल अंगुराल और बी.एस. जौहल को आपस में मिलाया और इनके मनमुटाव दूर किए। सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा भी इस समय मौजूद रहे। यह भी जानकारी मिली है कि राजीनामा होने के बाद सभी ने एक साथ दोपहर का खाना खाया।
बता दें कुछ दिन पहले जौहल अस्पताल में बस्ती बावा खेल की महिला उर्मिला की डिलीवरी के बाद उसकी मौत हो गई थी। अस्पताल वालों ने बिल जमा करवाने के बाद शव देने के बात कही थी। इसके बाद परिवार वालों ने विधायक शीतल अंगुराल से बात की थी। इसके बाद विधायक और डा. के बीच बहसबाजी हो गई। उन्होंने डाक्टर के खिलाफ विरोध किया और पुलिस ने डॉ. जौहल के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। जिसके बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन डॉ. जौहल के समर्थन में आई और शीतल के खिलाफ धरना लगा दिया गया। आज दोनों के बीच विवाद खत्म करवा दिया गया है।
Next Story