पंजाब

VC विवाद पर घिरी 'आप' सरकार, तरुण चुघ ने की यह मांग

Shantanu Roy
30 July 2022 3:54 PM GMT
बड़ी खबर

चंडीगढ़। बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर के साथ स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा द्वारा किए गए व्यवहार का मामला भड़कता जा रहा है। अब बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। तरुण चुघ ने कहा कि यह बहुत ही शर्म की बात है कि एक कुशल डॉक्टक राज बहादुर और फरीदकोट मेडिकल युनिवर्सिटी के वाईस चांसलर को 'आप' सरकार के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा अपमानित किया गया।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जोड़ामाजरा को इस्तीफा दे देना चाहिए। चुघ ने कहा की मंत्री ने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धी वाले डॉक्टर का अपमान किया है। यह पंजाब के लिए सबसे शर्मनाक धब्बा है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने ऐसे काले दिन कुशल और प्रतिभाशाली अधिकारियों के लिए कभी नहीं देखे। भगवंत मान की सरकार पंजाबियों का अपमान कर रही है और राज्य के लोकाचार को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी की सरकार से हर वर्ग के कर्मचारी निराश हैं।

बदलाव के नाम पर आई थी सरकार, क्या यह बदलाव है?
तरुण चुग ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में बदलाव के नाम पर आई थी, क्या यही है बदलाव? यह पहला मामला नहीं है जब आम आदमी पार्टी के एक विधायक और मंत्री ने किसी सरकारी कर्मचारी के साथ ऐसा व्यवहार किया है, इससे पहले शीतल अंगुरल ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर के कर्मचारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया था।
Next Story