पंजाब

विजिलेंस दफ्तर के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन पर आप का पलटवार

Shantanu Roy
22 Aug 2022 1:14 PM GMT
विजिलेंस दफ्तर के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन पर आप का पलटवार
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। विजिलेंस की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं द्वारा विजिलेंस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर आप का पलटवार सामने आया है। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस के राज में जम कर भ्रष्टाचार हुआ है।
उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर उन्होंने भ्रष्टाचार नहीं किया तो किस बात का डर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि कांग्रेस के कई पूर्व मंत्रियों के खिलाफ विजिलेंस की कार्यवाही को लेकर विजिलेंस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया गया है। राजा वड़िंग के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ और आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।
Next Story