पंजाब

SYL को लेकर AAP ने अकाली-भाजपा पर बोला हमला

Shantanu Roy
8 Oct 2023 6:54 PM GMT
SYL को लेकर AAP ने अकाली-भाजपा पर बोला हमला
x
जालंधर। आम आदमी पार्टी (आप) ने एस.वाई.एल. को लेकर अकाली दल और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों पार्टियां पंजाब के लोगों को जानबूझकर गुमराह कर रही है। शनिवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए 'आप' पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि एस.वाई.एल. का मुद्दा पंजाब के लोगों की भावनाओं के साथ जुड़ा मुद्दा है। इस लिए आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार का इस मामले पर रुख स्पष्ट है कि पंजाब सरकार एस.वाई.एल. नहीं बनने देगी और न ही पंजाब के पानी का एक भी अतिरिक्त बूंद दूसरे राज्य को देगी।
भाजपा पर हमला बोलते हुए कंग ने कहा कि कल प्रधानमंत्री ने राजस्थान में एस.वाई.एल. को लेकर पंजाब के खिलाफ बयान दिया। उन्होंने मीडिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान दिए भाषण का वह हिस्सा भी सुनाया जिसमें वह बोल रहे थे कि कुछ राज्य पानी के लिए हमेशा लड़ते-झगड़ते हैं। कंग ने भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ का भी पुराना वीडियो सुनाया और उनसे सवाल किया कि जब वह कांग्रेस में थे तो कहते थे कि इस मामले का हाल मुख्यमंत्री को नहीं प्रधानमंत्री को करना है। वह कहते थे कि प्रधानमंत्री मोदी की नीयत खराब है इसीलिए वह इस मसले को लटका रहे हैं। अगर वह चाहें तो 2 दिन में इस मसले का हल कर सकते हैं। कंग ने कहा कि अब तो सुनील जाखड़ भाजपा में ही है। अब वह प्रधानमंत्री क्यों नहीं कहते कि इस मसले का जल्दी समाधान कर दीजिए।
अकाली दल बादल पर हमला बोलते हुए कंग ने कहा कि सुखबीर बादल इस मामले पर चुप ही रहे तो बेहतर होगा क्योंकि एस.वाई.एल. के लिए सबसे पहले उनके पिता प्रकाश सिंह बादल ने ही मुख्यमंत्री रहते हुए 1978 में एस.वाई.एल. के लिए जमीन अधिग्रहण करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। यह नोटिफिकेशन उन्होंने अपने प्रिय मित्र हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल के कहने पर जारी किया था। इसके बाद प्रकाश सिंह बादल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल को एक और चिट्ठी लिखी कि एस.वाई.एल. के लिए जमीन अधिग्रहण करने के लिए हरियाणा सरकार पंजाब सरकार को से 3 करोड़ रुपए दे। यह बात ऑन रिकॉर्ड है।
कंग ने आरोप लगाया कि एस.वाई.एल. के बदले बादल परिवार ने चौधरी देवीलाल की सरकार से गुड़गांव में फाइव स्टार होटल के लिए प्लॉट लिया। इसके अलावा भी बादल परिवार ने हरियाणा में चौधरी देवीलाल के माध्यम से अरबों रुपए की संपत्ति बनाई। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाने से पहले सुखबीर बादल को अपना इतिहास पलट कर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समय पंजाब और हरियाणा के किसानों के बीच जो रिश्ते बने थे, उसे भाजपा और काली दाल तोड़ने की कोशिश कर रही है। भाजपा हरियाणा में और अकाली दल पंजाब में एस.वाई.एल. के मुद्दे पर लोगों को भड़का रही है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story