
x
Ludhiana लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में हिंदू देवी देवताओं का अपमान हुआ है। ऐसा करने वाली एक महिला है, जिसने मंदिर में बेअदबी की है। इस घटना के दौरान पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना लुधियाना के सलेम टाबरी स्थित रमेश स्वीट्स शाॉप वाली गली में शनिवार को हुई है।
इस घटना से गुस्साए लोगों ने महिला को सबक भी सिखाया है। इलाके में रहने वाली एक महिला भागती हुई मंदिर में घुस आई। उसने आते ही मंदिर के अंदर पवित्र शिवलिंग पर चप्पल से प्रहाल करना शुरू कर दिए। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने पवित्र शिवलिंग के साथ-साथ देवी देवताओं की मूर्तियों पर भी चप्पल मारे। ऐसा कर महिला ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई।
महिला की इस कृत्य को देख मंदिर में पूजा करने आए लोगों ने महिला को तुरंत काबूकर लिया। जैसे ही स्थानीय लोगों को इस घटना का पता चला तो कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और महिला की धुनाई की। इसके बाद थाना सलेम टाबरी पुलिस को बुला कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने राजेश कुमार उर्फ पाली सहजपाल की शिकायत पर महिला सोनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक आरोपी महिला सोनिया इलाके में ही रहती है। शनिवार सुबह मंदिर में श्रद्धालु माथा टेक रहे थे और पुजारी पूजा कर रहे थे।
इस दौरान एक महिला भागते हुए मंदिर के अंदर घुस गई। पहले तो लोगों ने सोचा कि महिला के पीछे शायद कोई पड़ा है तो किसी ने उसे रोका नहीं। मगर महिला चप्पल पहने ही मंदिर के अंदर घुस गई और उसने पवित्र शिवलिंग पर चप्पल मारनी शुरू कर दी। लोगों ने उसे रोका तो आरोपी महिला ने मंदिर में मौजूद अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों पर भी चप्पल से वार किए। इस घटना से इलाके में रोष फैल गया और स्थानीय लोगों को लोगों ने इकट्ठा कर उक्त महिला को काबू कर लिया। लोगों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर महिला की धुनाई की और उसके बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ करने में जुटी है।
Tagsसोनियामहिलामंदिरविघ्नचप्पलशिवलिंगअपमानSoniawomantempledisturbanceslippersShivlinginsultजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





