पंजाब

तेजधार हथियारों से बैंक कर्मी की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

Shantanu Roy
16 May 2022 10:13 PM IST
तेजधार हथियारों से बैंक कर्मी की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश
x
बड़ी खबर

समराला। समराला के नजदीकी गांव माणकी के एक 25 वर्षीय नौजवान का तेजधार हथियारों के साथ कत्ल कर दिया गया। मृतक लड़का कल से घर से गायब था और आज सुबह उसकी लाश पास के एक गांव के खेतों में पड़ी हुई मिली है।

प्राप्त हुई जानकारी अनुसार रणजोध सिंह (25) पुत्र मलूक सिंह निवासी गांव माणकी खन्ना में किसी प्राईवेट बैंक में नौकरी करता था, को कल उसके किसी जानकार ने फोन करके बुलाया था। मृतक के पिता ने बताया कि रात भर वह अपने बेटे का इन्तज़ार करते रहे, परन्तु वह घर नहीं लौटा।
आज सुबह गांव सलौदी में उसकी लाश खेत में पड़ी हुई मिली। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनके लड़के के शरीर पर काफी चोटों के निशान थे और खेत मालिक किसान की तरफ से उसके खेतों में लाश पड़ी हुई देख कर समराला पुलिस को सूचना दी। उधर पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया गया है और जल्दी ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
Next Story