पंजाब

कपड़े की फैक्टरी में लगी भयानक आग, लाखों के सामान का हुआ नुकसान

Admin4
9 Sept 2023 2:40 PM IST
कपड़े की फैक्टरी में लगी भयानक आग, लाखों के सामान का हुआ नुकसान
x
अमृतसर। बटाला रोड स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश की और अधिकारियों ने आग पर काबू भी पा लिया। जानकारी के अनुसार आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
कपड़ा फैक्ट्री में अचानक आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बता दे की जिस जगह पर आग लगी थी वहां से 100 मीटर की दूरी पर गैस एजेंसी थी, अगर आग वहां तक ​​पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन उससे पहले ही दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। इस मामले को लेकर फायर ऑफिसर ने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है।
Next Story