पंजाब
तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को बुरी तरह से कुचला... दो युवकों की मौत
Ritisha Jaiswal
23 Oct 2021 12:17 PM IST

x
गुरदासपुर में हादसे में दो युवकों की मौत होने का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर-ट्राली ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को बुरी तरह से कुचल दिया।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | गुरदासपुर में हादसे में दो युवकों की मौत होने का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर-ट्राली ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को बुरी तरह से कुचल दिया। जिस कारण मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना गुरदासपुर के हरदोछननी रोड पर घटित हुई है। थाना सदर पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में शव गृह में रखवा दिए हैं।
थाना सदर के प्रभारी जतिंदर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हुई है। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
Next Story





