पंजाब

मामूली विवाद ने लिया भयानक रूप, 2 पक्षों में चली गोलियां

Shantanu Roy
5 Jun 2023 11:46 PM IST
मामूली विवाद ने लिया भयानक रूप, 2 पक्षों में चली गोलियां
x
कपूरथला। कपूरथला में 2 पक्षों के बीच खूनी झड़प का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला मेहताबगढ़ में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गोलियां और तेजधार हथियार चला दिए गए। इस दौरान 2 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को इलाज के लिए जालंधर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Next Story