पंजाब
एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक में गला दबाकर की हत्या
Ritisha Jaiswal
25 May 2022 7:28 PM IST

x
बरनाला के गांव रूड़ेके कलां में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक में गला दबाकर हत्या कर दी।
बरनाला के गांव रूड़ेके कलां में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक में गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद भी फंदे पर लटक गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। डीएसपी तपा गुरविदर सिंह संधू ने बताया कि भोली देवी का विवाह 16 वर्ष पहले सुखविंदर सिंह निवासी गांव रूड़ेके कलां से हुआ था।
विवाह के बाद उनके दो बच्चे 14 व 12 वर्ष के हैं। सुखविंदर सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसके चलते उसने मंगलवार को रात अपने दोनों बच्चों को बेहोशी की दवा देकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी भोली देवी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी व खुद भी घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली
बुधवार सुबह आसपास के लोगों को इसका पता चला व उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों की लाशों को कब्जे में लेकर इसकी जानकारी भोली देवी के मायके वालों को दी। पुलिस ने भोली देवी के पारिवारिक सदस्यों के बयान के आधार पर 174
Next Story





