पंजाब
Factory में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखो का सामान जलकर राख
Sanjna Verma
25 Jun 2024 3:56 PM IST

x
Ludhianaलुधियाना: थाना लाडोवाल के अधीन आती हंबड़ा पुलिस चौकी के इलाके में देर रात एक साबुन की फैक्ट्री में अचानक short circuit से आग लगने का मामला सामने आया है। उक्त मामले संबंधी जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी गुरचरण जीत सिंह ने बताया की POLICE को देर रात 1:00 सूचना मिली कि हंबड़ा से मुल्लापुर रोड पर जगदीश साबुन फैक्ट्री में अचानक आग लग गई है।
इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने करीब 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में कोई भी जानी नुकसान से बचाव रहा लेकिन FACTORY में लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story





