पंजाब

बिश्नोई गैंग का एक गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे

Harrison
12 July 2023 10:29 AM GMT
बिश्नोई गैंग का एक गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे
x
पंजाब | पंजाब पुलिस की ए.जी.एफ.टी. टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक गुर्गे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार गुर्गे की पहचान रणधीर सिंह उर्फ ​​फौजी के रूप में हुई है और वह लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया जा रहा है। गैंगस्टर रणधीर सिंह पर पंजाब और हरियाणा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
आरोपी को मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया ने टारगेट किलिंग के लिए रखा था। इसके अलावा, भगवानपुरिया ने उसे अदालत में पेशी के दौरान जेल में बंद अपने सहयोगी को पुलिस हिरासत से भगाने में मदद करने का काम सौंपा था। पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. गौरव यादव ने ट्वीट कर बताया कि पकड़े गए गैंगस्टर के पास से 1 पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस गैंगस्टर से पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Next Story