पंजाब

फैक्ट्री में काम करने वाली युवती से हुआ रेप, आरोपियों ने दुष्कर्म कर बनाई वीडियो

Admin Delhi 1
5 March 2023 10:43 AM GMT
फैक्ट्री में काम करने वाली युवती से हुआ रेप, आरोपियों ने दुष्कर्म कर बनाई वीडियो
x

लुधियाना क्राइम न्यूज़: पंजाब के जिला लुधियाना में एक दपंति द्वारा फैक्ट्री में काम करती युवती से रेप का मामला सामने आया है। दंपत्ति युवती को कमरे में ले गए और उससे रेप कर उसकी वीडियो बन ब्लेकमेल किया। थाना टिब्बा की पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पीड़िता पुलिस को बताया कि वह और उसका माता आरोपी शाहिद के घर सितंबर 2022 महीने में कपड़ों की वेस्ट का काम करती थी। इस दौरान शाहिद उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश करता रहता था। अक्तूबर 2022 में शाहिद ने पत्नी इमरान के साथ मिलकर उसे बैडरुम में ले गया।

आरोपी ने पत्नी की मदद से उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना दुष्कर्म किया। पत्नी के सामने ही शाहिद उससे दुष्कर्म करता रहा। इस बीच दोनों आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने कही शोर मचाया तो वह मोबाइल पर बनाई वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता मुताबिक आरोपी शाहिद उसकी वीडियो उसे दिखा ब्लेकमेल कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहता था। पीड़िता मुताबिक करीब 2 महीने बाद शाहिब की फैक्ट्री से काम छोड़ कर अलग किसी गांव में रहने लगे। 3 मार्च को उसे गांव में दो युवक बाइक पर आए।

वह खाली प्लाट में कपड़े छांटने का काम कर रही थी कि युवक उसे कहते है कि शाहिद से वो बात कर ले। पीड़िता मुताबिक उसने बात करने से मना कर दिया। दोनों युवकों ने उससे कहा कि शाहिद और उसकी पत्नी इमराना उसकी न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर डालने लगे है। पीड़िता मुताबिक आरोपियों से तंग आकर उसने थाना टिब्बा में मामला दर्ज करवाया। फिलहाल अभी दोनों पति-पत्नी फरार है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार के लिए छापामारी कर रही है।

Next Story