पंजाब
₹500 का टिकट, ₹12 करोड़ का इनाम! ट्रक ड्राइवर ने जीता दिवाली बंपर
jantaserishta.com
18 Nov 2026 8:16 AM IST

x
जानें स्टोरी.
मोहाली: 15 साल तक हर त्योहार पर एक उम्मीद के साथ लॉटरी का टिकट खरीदा. घरवालों को भी इसकी खबर नहीं होने दी. फिर एक दिन 500 रुपये का टिकट ऐसा निकला कि जिंदगी बदलने वाली खबर मिल गई. पंजाब के मोहाली में रहने वाले टिपर ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह ने पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी का पहला इनाम जीत लिया है. इनाम की रकम 12 करोड़ रुपये है.
बलजिंदर सिंह मोहाली के डेराबस्सी इलाके के हम्यूंपुर गांव के रहने वाले हैं. वह टिपर ट्रक चलाते हैं और उनके पास थोड़ी खेती की जमीन भी है. परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. बलजिंदर ने बताया कि वह साल 2010 से त्योहारों के मौके पर लॉटरी का टिकट खरीद रहे थे. उन्हें हमेशा उम्मीद रहती थी कि कभी न कभी उनकी किस्मत भी चमकेगी. वह त्योहारों पर टिकट तो खरीदते थे, लेकिन इस आदत के बारे में परिवार को नहीं बताते थे.
उन्होंने कहा, मैं 2010 से त्योहारों पर लॉटरी खरीद रहा हूं. हमेशा उम्मीद थी कि एक दिन भगवान मेरी प्रार्थना सुनेंगे और मेरी लॉटरी निकल जाएगी. इस बार उनकी यह उम्मीद सच हो गई. बलजिंदर ने 500 रुपये का दिवाली बंपर टिकट मोहाली के जीरकपुर में एक लॉटरी की दुकान से खरीदा था.
पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 का ड्रॉ 16 नवंबर को हुआ था. बलजिंदर को सोमवार रात नतीजे के बारे में पता चला. उन्हें मालूम हुआ कि पहला इनाम उनके नाम है और रकम 12 करोड़ रुपये है. बलजिंदर मंगलवार को लॉटरी विभाग के दफ्तर पहुंचे और इनाम की रकम हासिल करने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं. 12 करोड़ रुपये जीतने के बाद बलजिंदर ने बताया कि वह इस रकम का एक बड़ा हिस्सा अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करना चाहते हैं.
बलजिंदर के 12 करोड़ रुपये जीतने की खबर गांव पहुंची तो जश्न शुरू हो गया. लोग उनके घर पहुंचकर परिवार को बधाई देने लगे. गांव में मिठाइयां बांटी गईं. एक टिपर ट्रक चलाकर परिवार चलाने वाले बलजिंदर के लिए त्योहारों पर खरीदे जाने वाले 500 रुपये के टिकट ने इस बार दिवाली को हमेशा के लिए यादगार बना दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





