पंजाब

48 वर्षीय शख्स द्वारा 15 साल की नाबालिग से की दरिंदगी

Admin4
2 Aug 2023 12:11 PM GMT
48 वर्षीय शख्स द्वारा 15 साल की नाबालिग से की दरिंदगी
x
होशियारपुर। यहां 48 वर्षीय शख्स द्वारा 15 साल की नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने बताया कि 5 लाख का लोन दिलवाने के चक्कर में फगवड़ा के रहने वाले आरोपी न उससे रेप किया। बताया जा रहा है कि कथित आरोपी दुकान पर काम करते थे। दरिंदे आरोपी ने कहा कि लोन लेने के लिए बेटी का मेडिकल कराना होगा, जिसके बाद वह उसकी बेटी को जालंधर ले गया। इस दौरान उसने बेटी के साथ शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story