पंजाब

जालंधर में मनाया गया गुरु रविदास महाराज जी का 646वां प्रकाश पर्व

Shantanu Roy
5 Feb 2023 11:24 PM IST
जालंधर में मनाया गया गुरु रविदास महाराज जी का 646वां प्रकाश पर्व
x
जालंधर। गुरु रविदास महाराज जी की 646वीं जयंती आज देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी के चलते जालंधर के बूटा मंडी स्थित सतगुरु रविदास धाम में प्रकाश पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस मौके अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और गुरु घर में मौजूद रागी सिंहों द्वारा दिव्य कीर्तन भी किया गया। इस पवित्र दिवस के अवसर पर गुरु रविदास जी के विभिन्न गुरु घरों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में नतमस्तक हो रहे हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए जालंधर में प्रशासन द्वारा उचित व्यवस्था की गई थी। जालंधर शहर गुरु रविदास जी के रंग में रंगा नजर आ रहा है। शहर गुरु रविदास महाराज जी के जयकारों से गूंज उठा है।
Next Story