पंजाब

बुजुर्ग व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में 6 नामजद

Shantanu Roy
30 May 2023 6:24 PM GMT
बुजुर्ग व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में 6 नामजद
x
मोगा। थाना फतेहगढ़ पंजतूर के अंतर्गत पड़ते गांव संघेड़ा में स्थित बुजुर्ग की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में 6 को नामजद किया गया। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग मेहर सिंह निवासी गांव जानियां चाहल ने कुछ व्यक्तियों पर उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किए जाने के अलावा उसकी मक्की की फसल को तबाह किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस द्वारा अंग्रेज सिंह, सरताज सिंह, रूप सिंह, जोगिन्द्र सिंह, पूर्ण सिंह, सोना सभी निवासी गांव जानियां चाहल के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत थाना फतेहगढ़ पंजतूर में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार दिलबाग सिंह ने बताया कि बुजुर्ग मेहर सिंह ने कहा कि उसकी गांव संघेड़ा में स्थित 8 कनाल 6 मरले जमीन, जिसमें उसने मक्की की फसल बीजी हुई थी। कथित आरोपियों ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ट्रैक्टर लाकर उक्त मक्की की फसल को तबाह कर दिया। जब इस बात का बुजुर्ग को पता चला, तो उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसे घेरकर जान से मारने की धमकियां भी दी। इसके बाद बुजुर्ग ने पुलिस को सूचित किया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार दिलबाग सिंह ने कहा कि वह मामले की जांच कर सच्चाई जानने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story