पंजाब

घर से चोर 50 लाख रुपए के गहने और 1.78 लाख की लूट

Admin4
6 March 2023 6:50 AM GMT
घर से चोर 50 लाख रुपए के गहने और 1.78 लाख की लूट
x
खरड़। खरड़-कुराली हाईवे के निकट स्थित डिफैंस कॉलोनी के एक बंद घर से चोर 50 लाख रुपए के गहने और 1.78 लाख रुपए ले उड़े। चोरी की यह वारदात सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और केस दर्ज कर लिया।
डिफैंस कॉलोनी के मकान नंबर 258 निवासी रिटायर्ड कैप्टन राकेश कुमार ने बताया कि उनके फर्स्ट फ्लोर पर किराएदार रहते हैं। शुक्रवार शाम को वह अपनी पत्नी के साथ बेटी को मिलने दिल्ली गए थे। उसी रात करीब 10 बजे किराएदार भी निजी काम से जालंधर चले गए। जब वह रविवार को वापस आए तो देखा कि घर के अंदर के दरवाजे के लॉक टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे 50 लाख के जेवर और 1.78 लाख रुपए गायब थे। उन्होंने घर में लगा सी.सी.टी.वी. कैमरा देखा तो इसमें 2 लोग घर से बाहर निकलते हुए नजर आए।
Next Story