पंजाब

अपहरण कर फिरौती मांगने वाली 2 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, कार बरामद

Shantanu Roy
13 Sep 2022 1:17 PM GMT
अपहरण कर फिरौती मांगने वाली 2 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, कार बरामद
x
बड़ी खबर
मुलांपुर दाखा। थाना दाखा की पुलिस ने एक युवती को अगवा करके फिरौती की मांग करने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 5 अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवती को अगवा करके एक लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने लड़की को आरोपियों के शिकंजे से छुड़ा लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जसप्रीत कौर घर का सामान लेने के लिए अपनी मां के साथ गांव मोही आई थी और गांव जंगपुर बस स्टैंड पर गांव मोही जाने के लिए खड़ी थी। तभी एक कार स्विफ्ट डिजायर एच.आर. 29 ए.एफ. 4078 उनके पास आकर रुकी व जबरन जसप्रीत को उठाकर अपनी कार में फेंक दिया और सुधार वाली साइड फरार हो गए व कुछ समय बाद उसकी मां स्वर्ण कौर पत्नी जोगिंदर सिंह का फोन आया कि क्या वह लड़की को वापस ले जाना चाहते हैं तो 1 लाख रुपए दे जाओ।
स्वर्ण कौर ने दाखा थाने को सूचना दी तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार में सवार 2 महिलाओं समेत 5 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया। दाखा थानाध्यक्ष दलजीत सिंह गिल ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में सतीश कुमार पुत्र बाला राम सुकरदीन पुत्र लीला राम निवासी मलकपुर कैथल (हरियाणा), गुलाब सिंह पुत्र जिले सिंह निवासी निरवावा जींद (हरियाणा), गुरमुख सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी पानीपत (हरियाणा), गुरदेव कौर पत्नी जगतार सिंह व जसवीर कौर पत्नी सवरन सिंह निवासी गांव मोही शामिल हैं। जानकारी के अनुसार अपहृत युवती का पति विदेश में रहता है और वह अपने 2 पुत्रों के साथ गांव मोही में रहती है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच एस.आई. सुखविंदर सिंह कर रहे हैं।
Next Story