पंजाब
लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार, CCTV में कैद हुए 4 नकाबपोश लुटेरे
Mohammed Raziq
17 Aug 2023 7:42 PM IST

x
नकाबपोश लुटेरे
बटाला के डेरा बाबा नानक कस्बे के जोड़ा मार्केट में गुरुवार को दिनदहाड़े एक सुनार की दुकान से हथियारबंद लुटेरों ने लाखों की नकदी और गहने चोरी कर लिए। एमआर ज्वैलर्स की दुकान में यह वारदात दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें चार चोर स्कूटी पर भागते नजर आ रहे हैं।
पीड़ित बोला- आते ही लुटेरों ने गन पॉइंट पर लिया
एमआर ज्वैलर्स के मालिक मनदीप कुमार ने बताया कि उनकी दुकान के अंदर 3 हथियारबंद लुटेरे घुसे थे और उनका चौथा साथी बाहर खड़ा था। लुटेरों ने दुकान का शटर बंद कर लिया था। लुटेरों ने आते ही दुकान में बैठे ग्राहकों और लोगों को गन पॉइंट पर ले लिया। फिर दुकान के अंदर रखी सारी नकदी और तिजोरी से सारे सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया अभी वह जांच कर रहे हैं कि उक्त लुटेरे कितने का सामान लूट कर फरार हुए हैं।
घटना के बाद सीसीटीवी चैक करते हुए दुकानदार।
घटना के बाद सीसीटीवी चैक करते हुए दुकानदार।
सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बटाला पुलिस के अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंच गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सभी आरोपी क्राइम सीन पर मूंह बांधकर आए थे। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story





