पंजाब

पंजाब के 35 बैडमिंटन खिलाड़ी एक महीने के लिए हैदराबाद रवाना

mukeshwari
15 Jun 2023 4:56 PM GMT
पंजाब के 35 बैडमिंटन खिलाड़ी एक महीने के लिए हैदराबाद रवाना
x

चंडीगढ़। पंजाब के खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए तैयार करने का बेहतर मंच मुहैया करवाने के अंतर्गत पंजाब के 35 बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुटा एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस में एक महीने का विशेष प्रशिक्षण लेने हैदराबाद के लिए रवाना हुए।

खेल विभाग के मुख्य कार्यालय हॉकी ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से रवाना हुए खिलाडिय़ों में अंडर 9 से 16 तक 18 लड़कियाँ और 17 लडक़े शामिल हैं। इनके साथ पंजाब के दो बैडमिंटन प्रशिक्षक भी रवाना हुए।

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने हैदराबाद के लिए रवाना हुए खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का नेतृत्व वाली सरकार पंजाब को खेल में देश का नंबर एक सूबा बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के अंतर्गत पंजाब में खेल माहौल पैदा किया जा रहा है।

हैदराबाद देश में बैडमिंटन खेल का केंद्र है। जहां पंजाब के खिलाडिय़ों को भेजने का उदेश्य बड़ा मंच मुहैया करवाना है। यह कैंप पंजाब सरकार के प्रयासों के कारण पहली बार लगाया जा रहा है जिसका संपूर्ण ख़र्च खेल विभाग की तरफ से उठाया जा रहा है। इस कैंप में खिलाडिय़ों को एक महीने के लिए भारतीय बैडमिंटन प्रशिक्षक मुहम्मद आरिफ और ज्वाला गुटा की तरफ से कोचिंग दी जाएगी।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story