पंजाब

महिला से पर्स छीनने वाले 3 लुटेरे किए गिरफ्तार

Admin4
24 Feb 2023 6:56 AM GMT
महिला से पर्स छीनने वाले 3 लुटेरे किए गिरफ्तार
x
तरनतारन। थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने महिला के साथ लूट करने वाले 3 लुटेरों को गिरफ्तार करते हुए 1 मोटरसाइकिल बरामद किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने रिमांड हासिल करते हुए आरोपियों के खिलाफ अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
सतनाम कौर पत्नी बलविंदर सिंह निवासी पंडोरी तख्त मल्ल अपने किसी निजी काम को लेकर घर से बाहर गई थी। जंडियाला चौक टी. प्वाइंट तरनतारन नजदीक मोटरसाइकिल पर सवार साहिलप्रीत सिंह उर्फ पीड़ी पुत्र दिलबाग सिंह, जतनजीत सिंह उर्फ जतन पुत्र दलेर सिंह निवासी गोइंदवाल साहिब, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र मंगल सिंह निवासी बसली लाल सिंह गट्टा ने सतनाम कौर का पर्स छीन लिया। पर्स में आधार कार्ड, 520 रुपए मौजूद थे। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने उक्त लुटेरों को काबू करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सिटी तरनतारन के ए.एस.आई. दिलबाग सिंह ने उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 1 मोटरसाइकिल बरामद किया।
Next Story