पंजाब

बाहरी राज्यों से हथियार मंगवाकर बेचने वाले गिरोह के 3 और सदस्य गिरफ्तार

Shantanu Roy
8 Aug 2022 5:39 PM GMT
बाहरी राज्यों से हथियार मंगवाकर बेचने वाले गिरोह के 3 और सदस्य गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

फरीदकोट। बाहरी राज्यों से हथियार मंगवाकर पंजाब में निजी रंजिश निकालने वाले खरीदारों को बेचने वाले गिरोह के 3 और सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. जितेंदर कुमार ने बताया कि पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ गगन व सतपाल सिंह उर्फ गग्गू का पुलिस रिमांड लेने पर उनसे पूछताछ की गई। उनके कबूलनामे पर लखविंदर सिंह निवासी रामपुरा, मोहम्मद तारिक निवासी मेरठ व बलवान सिंह निवासी बीबीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गगनदीप सिंह से एक पिस्टल 9 एम.एम., एक मैगजीन, 2 रौंद तथा लखविंदर सिंह से एक विदेशी पिस्टल 9 एम.एम., एक मैगजीन, 4 रौंद, एक पिस्टल 32 बोर बरामद किया गया था। वहीं मोहम्मद तारिक से एक बेबी पिस्टल व बलवान सिंह से एक बेबी पिस्टल बरामद हुआ है। सभी का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी।

Next Story