
x
टांडा उड़मुड़ | टांडा पुलिस ने गांव ओहड़पुर के पास चोरीशुदा मोटरसाइकिल समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। अड्डा सरा चौकी इंचार्ज थानेदार राजेश कुमार की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र चमन लाल निवासी धमूली (भोगपुर), गुरदीप सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी अहियापुर और अजय कुमार पुत्र मंगत राम निवासी घोड़ावाहा के रूप में हुई है।
पुलिस टीम जब गश्त दौरान अड्डा बैंचा के पास मौजूद थी तो किसी मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त आरोपी जो चोरी करने के आदि हैं और अभी गांव बसी जलाल से होते हुए होशियारपुर मेन रोड पर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ओहड़पुर में टाइल फैक्ट्री के पास इन आरोपियों को रोक कर जब पूछताछ की गई तो उनके पास मौजूद मोटरसाइकिल चोरी का निकला जिसका वो कोई भी डॉक्यूमैंट पेश नहीं कर सके। पुलिस ने तीनों को को काबू कर उनके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। आरोपियों से की जा रही पूछताछ के दौरान उनसे ओर खुलासे होने की संभावना है। इन आरोपियों में से एक गुरदीप के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है।
Tagsजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजPublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newspublic relationbig newscountry-world newsstate-wise newstoday's newsbig NewsNew NewsDaily NewsBreaking News
Next Story





