पंजाब

अवैध हथियार के साथ 20 लोग हिरासत में, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ रहे तार

Admin2
9 Jun 2022 12:33 PM GMT
अवैध हथियार के साथ 20 लोग हिरासत में, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से  जुड़ रहे तार
x
पढ़े पूरी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मोहाली पुलिस शहर के कई सोसाइटीज में रेड कर रही है। मोहाली की जलवायु टावर सोसाइटी में पुलिस टीम ने आज रेड के दौरान 7 से 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए संदिग्धों में से एक अपराधिक छवि वाले बदमाश की पहचान हुई है, जिसके सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से तार जुड़ रहे हैं। हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ बताने से बच रही है।

बता दें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की टीमें दूसरे राज्यों में भी रेड कर रही है। इस सिलसिले में मोहाली पुलिस ने शहर की कई सोसाइटियों में सर्च आपरेशन चलाया है। पुलिस टीम में कमांडो को भी शामिल किया गया है। अभी मोहाली पुलिस के 20 से 25 जवानों की टीम आज सुबह ही खरड़ के जलवायु टावर में रेड करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि यहां से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस टीम होमलैंड सोसाइटी में रेड करने पहुंची है। बता दें कि होमलैंड सोसाइटी में पंजाब के कई सिंगर रहते हैं। यहां रेड करने के बाद पुलिस टीम मोहाली ईडन कोर्ट सोसाइटी में रेड करने पहुंची।

सोर्स-jagran

Next Story