पंजाब

पंजाब में 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला, छह जिलों में नए डीसी नियुक्त

jantaserishta.com
11 Nov 2026 8:32 AM IST
पंजाब में 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला, छह जिलों में नए डीसी नियुक्त
x
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके साथ ही राज्य के छह जिलों में नए उपायुक्त (डीसी) नियुक्त किए गए हैं।
मंगलवार को कार्मिक विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, छह आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में उपायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि कई अन्य अधिकारियों को महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर स्थानांतरित किया गया है।
मोहाली की उपायुक्त रहीं कोमल मित्तल को रोपड़ का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। उन्होंने आदिया डचवाल की जगह ली है। हिमांशु अग्रवाल को लुधियाना का नया उपायुक्त बनाया गया है, जहां उन्होंने हिमांशु जैन का स्थान लिया है।
अभिजीत कपलीश को बरनाला का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। उनके पास बरनाला नगर निगम के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। आदिया डचवाल को मोहाली का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि हिमांशु जैन को पटियाला का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। उन्होंने हिमांशु अग्रवाल की जगह ली है।
निर्मल ओसेपाचन को तरनतारन का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वे पहले मुख्य सचिव के कार्यालय में अतिरिक्त सचिव (समन्वय) और विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के रूप में कार्यरत थे। अन्य प्रशासनिक बदलावों के तहत, राहुल गुप्ता को परिवहन विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें 'मिल्कफेड' के प्रबंध निदेशक (एमडी) की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
वहीं, अनुपम क्लेर को रक्षा सेवा कल्याण विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। हरप्रीत सिंह को खेल और युवा सेवा विभाग का निदेशक बनाया गया है, जबकि मनीषा राणा सूचना प्रौद्योगिकी/औद्योगिक संवर्धन विभाग की निदेशक का कार्यभार संभालेंगी।
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अन्य आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसका उद्देश्य पंजाब के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव लाना है। इसके अलावा, 9 आईएएस अधिकारियों को राज्य के विभिन्न डिवीजनों में उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के रूप में तैनात किया गया है।
TagsPunjab
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story