
x
पटियाला। बस स्टेंड के नजदीक 2 नौजवानों का चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। दोनों नौजवानों के शव सुबह सड़क किनारे बरामद हुए। मृतकों में एक का नाम नकुल और दूसरे का अनिल कुमार है। दोनों की उम्र करीब 18-18 साल के करीब बताई जा रही है।
वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कातिलों की तालाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दोनों रात घर से अपने दोस्तों के साथ घूमने गए थे, जहां उनके साथ झगड़ा हो गया और दोनों की हत्या कर दी गई।
पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच करने की बात कही जा रही है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं नौजवान बेटों की हत्या के बाद परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए इंसाफ की मांग की है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story