पंजाब

पट्टी में 2 नौजवानों का बेरहमी से कत्ल

Rani Sahu
27 Sep 2022 6:08 PM GMT
पट्टी में 2 नौजवानों का बेरहमी से कत्ल
x
पट्टी : मनीष शर्मा थाना सदर पट्टी के अधीन आते गांव गुदाई के में खेत में बने घर में बीती रात 2 नौजवानों का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतकों री पहचान गुरदर्शन सिंह उर्फ सोना (27) निवासी जोध सिंह वाला और शिंदर सिंह (26) निवासी गांव जंड के तौर पर हुई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मरने वाले दोनो नौजवानों के मोबाईल फोन भी तोडक़र मौके से फरार हो गए। इस घटना के बारे में गांव वालों द्वारा आज सुबह मृतक के परिवार वालों को सूचित किया गया जिसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों नौजवान करीबी दोस्त थे और जहां वारदात हुई उस जगह का मालिक मलकीत सिंह जोकि मरने वाले गुरदर्शन सिंह का करीबी रिश्तेदार हैं। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी पट्टी सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी सतनाम सिंह ने कहा कि मलकीत सिंह ने बीती शाम को फोन करके करीबी रिश्तेदार गुरदर्शन सिंह उर्फ सोना और उसके दोस्त शिंदर सिंह को अपने घर बुलाया था। जांच अधिकारी के अनुसार कत्ल हुए नौजवानों के आने से पहले मलकीत सिंह के खेत वाले घर में 5 आदमी पहले ही मौजूद थे, जहां पर दोनों धड़ों में किसी बात को लेकर तकरार हुई और बाद में तेजधार हथियारों से कत्ल की घटना को अंजाम दिया गया। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और फिंगर प्रिंट टीम और डॉग स्क्वायड टीम द्वारा साबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल सदर पट्टी पुलिस हॉस्पिटल में भेज दिए हैं। पुलिस द्वारा घर के मालिक मलकीत सिंह समेत अन्य 5 अज्ञात लोगों पर धारा 302 तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस की टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है।
Next Story