पंजाब

2 लोगों ने फंदा लगाकार की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी

Shantanu Roy
6 Sep 2022 2:03 PM GMT
2 लोगों ने फंदा लगाकार की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी
x
बड़ी खबर
जीरकपुर। जीरकपुर में अलग-अलग जगहों पर 2 लोगों के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलटाना के रवींद्र एन्क्लेव के फेज-1 के मकान नंबर 45 में विजय कुमार (21) पुत्र शुभम कुमार ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने शुभम कुमार को गंभीर हालत में नजदीकी पंचकूला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। इसी तरह की एक अन्य घटना जीरकपुर के वी.आई.पी. रोड स्थित सावित्री ग्रीन की तीसरी मंजिल पर रहने वाले यू.पी. उत्तरकाशी निवासी भूपिंदर सिंह माथुर ने रात में फांसी लगा ली। एंबुलेंस से अस्पताल की मोर्चरी में रखे जाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story