पंजाब

कुख्यात ग्रुप के 2 और गैंगस्टर हथियारों सहित गिरफ्तार

Shantanu Roy
16 Oct 2022 3:10 PM GMT
कुख्यात ग्रुप के 2 और गैंगस्टर हथियारों सहित गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। मोहाली पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपी बंबीहा ग्रुप के खास गुर्गे बताए जा रहे हैं। गैंगस्टरों से 10 पिस्तौलें भी बरामद हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों गैंगस्टर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश में थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गैंगस्टर नालागढ़ कोर्ट के बाहर जो फायरिंग हुई थी उसमें शामिल थे। इस दौरान बिक्की मिड्डूखेड़ के आरोपी के छुड़वाने की कोशिश की थी। गत दिनों केंद्रीय एजेंसियों द्वारा पकड़े आरोपी गुरजंट को मोहाली पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। पूछताछ दौरान गुरजंट ने कई खुलासे किए थे और कई संकेत दिए थे जिसके चलते मोहाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दूसरी तरफ बंबीहा ग्रुप भी धमकियां दे रहा था कि लॉरेंस बिश्नोई को जान से मारना है। जिक्रयोग्य है कि खतरनाक गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया खरड़ में हैं।
Next Story