पंजाब

करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य काबू

Admin4
21 March 2023 10:11 AM GMT
करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य काबू
x
चंडीगढ़। सैक्टर-22 स्थित फैडरल बैंक से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के दो सरगना को साइबर सैल ने दिल्ली और हरियाणा में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करनाल निवासी वर्षीय अमरजीत सिंह और हिसार निवासी कुलदीप पन्नू के रूप में हुई है।
साइबर सैल ने आरोपियों की निशानदेही महिंद्रा थार, 4 गोल्ड रिंग्स, 2 गोल्ड चेन, 2 गोल्ड क्वाइन, 5 लाख कैश और 4 मोबाइल फोन बरामद किए। साइबर सैल की टीम उक्त दोनों आरोपियों को मंगलवार को जिला अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी। एस.पी. केतन बंसल ने बताया कि सैक्टर-22-सी स्थित फैडरल बैंक के ब्रांच मैनेजर अर्पण शर्मा ने शिकायत दी थी कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को उनका ग्राहक रजेश मक्कड़ बताते हुए कहा कि जल्द से जल्द पेमैंट चाहिए। अर्पण ने मोबाइल नंबर जांच के लिए बैंक कर्मी आदित्य वर्मा को दिया। आदित्य ने व्हाट्स एप पर डी.पी. चैक की तो राजेश मक्कड़ की ही थी।
उस शख्स ने आदित्य को व्हाट्स एप पर बैंक खातों की डिटेल्स सैंड की, जिसमें फंड्स टांसफर किए जाने थे। आदित्य ने उसके द्वारा दिए खातों में कुल 1 करोड़ 89 लाख 2 हजार ट्रांसफर कर दिए। रकम लेने के बाद शख्स ने फिर और फंड की डिमांड की तो आदित्य ने राजेश मक्कड़ के बैंक खाते में दिए नंबर पर कॉल किया जिसके बाद ठगी का पता चला। पांच मार्च को साइबर सैल ने मामला दर्ज कर एस.पी. मृदुल के नेतृव में स्पैशल टीम बनाई थी। पुलिस टीम ने उस शख्स के मोबाइल की टॉवर लोकेशन खंगाली तो पता चला नंबर दिल्ली एन.सी.आर. में चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने फैडरल बैंक से जानकारी हासिल की, जहां से पता चला कि आरोपियों ने 9 लाख 57 हजार रुपए इंडसइंड बैंक और 9 लाख 35 हजार कैनरा बैंक में ट्रांसफर करवाए थे।
Next Story