
x
अबोहर उपमंडल के रामपुरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जब तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। भागसर गांव निवासी अतुल मक्कड़ ने बताया कि उनके पिता दलीप कुमार और उनके पड़ोसी सुभाष भागसर से राजस्थान के सादुलशहर जा रहे थे। जब वे गांव के लिंक रोड से आगे बढ़ रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सवार काफी दूर तक घसीटते हुए चले गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विज्ञापन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद पेड़ से जा टकराई।
Next Story





