पंजाब

2 DSP और 4 SHO वीडियो में नाचते दिखे, एक अफसर ने गाना भी गाया

Mohammed Raziq
25 Aug 2023 3:44 PM IST
2 DSP और 4 SHO वीडियो में नाचते दिखे, एक अफसर ने गाना भी गाया
x
एक अफसर ने गाना भी गाया
पंजाब :इस वीडियो में डीएसपी संजीव कुमार गीत गा रहे हैं और प्रवेश चोपड़ा उनके साथ खड़े हैं। जबकि सट्‌टे के मामले में आरोपी उनके पास से होकर गुजरता है। वहीं दूसरी वीडियो में छेहर्टा के एसएचओ गुरविंदर सिंह गीत गाते दिख रहे हैं। इस दौरान आरोपी उनके सामने खड़े होकर ताली से गीत को ताल दे रहा है।
सट्‌टे के लग चुके हैं आरोप
वीडियो में दिखने वाला आरोपी कमल बोरी है, जिस पर सट्टेबाजी के आरोप लग चुके हैं। खास बात है कि आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने ही पंजाब पुलिस में रहते हुए कई मामले कमल बोरी के खिलाफ दर्ज किए थे। जिसके बाद कई महीनों तक कमल बोरी को जेल में रहना पड़ा था। अब वह फिलहाल सभी मामलों में बेल पर है।
पुलिस ने साधी चुप्पी
इस वीडियो के वायरल होने के बाद अमृतसर पुलिस ने रिएक्शन देने से आना-कानी करनी शुरू कर दी है। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर परमिंदर भंडाल ने कहा कि उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं है और अभी वह VIP ड्यूटी पर व्यस्त हैं।
कार्यक्रम के आयोजक रखेंगे पक्ष
मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम एक धार्मिक नेता कुमार दर्शन ने आयोजित किया था। कमल दर्शन जल्द ही मीडिया से इस बारे में बात करने वाले हैं। जिसमें वह कार्यक्रम और वायरल वीडियो के बारे में विस्तृत बात रखेंगे।
Next Story