पंजाब

गैंगस्टर बन फिरौती मांगने वाले 2 गिरफ्तार

Admin4
22 Feb 2023 6:52 AM GMT
गैंगस्टर बन फिरौती मांगने वाले 2 गिरफ्तार
x
लुधियाना। लुधियाना पुलिस द्वारा फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जाल बिछा कर लुधियाना गिल के नजदीक कैंड पुल से दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सुनील कुमार नामक व्यक्ति ने शिकायत देते बताया था कि उसे इंटरनेशनल नंबर से फोन करके आरोपी खुद को गैंगस्टर बताकर फिरौती की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। उसके बच्चों को मारने की भी धमकी दी जा रही थी। आरोपी कह रहे थे कि उसके शरीर में पीतल भर देंगे। आरोपियों ने 5 लाख रुपए की मांग की थी। उसे लगातार फोन कर परेशान भी किया जा रहा था और धमकियां दी जा रही थीं। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस कमिश्नर ने खुद पीड़ित से बात की और जाल बिछाया गया ताकि आरोपियों को काबू किया जा सके।
इसके बाद पीड़ित ने फोन करके कहा कि वह 5 लाख की जगह डेढ़ लाख रूपए दे सकता है। उसने आरोपियों को एक सुनसान जगह पर आकर पैसे लेने के लिए कहा। इसके बाद जब उसने पैसे रख दिए तो 2 आरोपी पैसे लेकर चले गए। उन दोनों का पुलिस ने पीछा किया और उन्हें फिरौती के पैसों सहित गिरफ्तार कर लिया। मौके पर जा कर पुलिस कमिश्नर ने खुद आरोपियों को काबू किया। उन्होंने खुद इस पूरे ऑपरेशन में शामिल हो कर इसे पूरा किया और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है
Next Story