पंजाब

Hoshiarpur में 19,436 विवादों का निपटारा

Payal
25 May 2025 3:12 PM IST
Hoshiarpur में 19,436 विवादों का निपटारा
x
Jalandhar.जालंधर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी राजिंदर अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित लोक अदालत में होशियारपुर में कुल 19 बेंचों का गठन किया गया। इनमें से होशियारपुर न्यायिक अदालत में आठ बेंच, सब डिवीजन दसूहा में दो, मुकेरियां में दो, गढ़शंकर में दो बेंच तथा रेवेन्यू कोर्ट में एक बेंच का गठन किया गया। होशियारपुर की लोक अदालत में 23,658 मामलों की सुनवाई की गई तथा 19,436 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा पक्षकारों को 8,870,264,341 रुपए के अवॉर्ड पारित किए गए। पुलिस विभाग के कर्मचारियों द्वारा ट्रैफिक चालान भरने आए लोगों के लिए विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए ताकि अदालतों में लगाए गए ट्रैफिक चालान का भुगतान आसानी से किया जा सके।
Next Story